ग्राट गंज में हजरत कली उल्लाह शाह के उर्स में चादरपोशी करते अकीदतमंद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर की ऐतिहासिक दरगाह पर तीन दिन तक चले उर्स का शानदार समापन हो गया। दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी की। रात पर कव्वालियों का दौर चलता रहा।
मोहल्ला ग्राटगंज स्थित हजरत कली उल्लाह शाह की दरगाह पर उर्स का शानदार समापन हुआ। बुधवार देर रात चादर जुलूस निकाला गया। इसके बाद कव्वालियों का दौर चला। उर्स में पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी, गुलपोशी करके कौमी एकता की मिशाल पेश की। इटावा से आए कव्वाल मोहम्मद गुलाम वारसी ने कलाम पेश किया। मोहम्मद कलामुद्दीन फर्रुखाबादी ने शानदार कव्वाली पेश कर रात भर समा बांधी। शायरों ने भी कलाम पेश कर कौमी एकता का संदेश दिया। तमाम लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता हाफिज मुमता निजामी ने की और व्यवस्था शाहिद ने संभाली।