फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्राओं के साथ मेला रामनगरिया में संडे गुलजार

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मालनी अवस्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में रविवार को धूमधाम से शोभा यात्राएं निकाली गई। जगह-जगह भंडारों के आयोजन हुए। मेला बाजार व मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ उमड़ने से जमकर खरीदारी हुई। इससे दुकानदारों का संडे गुलजार हो गया।
विज्ञापन

पांचालघाट पर लगी मेला रामनगरिया समापन की ओर बढ़ रही है। इससे मेले में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं पुण्य कमाने की होड़ मची है। रविवार को अवकाश होने से मेले में बाजार से लेकर मनोरंजन क्षेत्र भीड़ से खचाखच भरा रहा। बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। मनोरंजन क्षेत्र में बच्चों व युवाओं ने झूले व नाव आदि का भी आनंद लिया। भीड़ में मनचले भी सक्रिय रहे। कई महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आईं। इस पर चार मनचले युवक दबोचकर मेला थाने ले जाए गए। सीढ़ी नंबर तीन से दंडी स्वामी रामप्रकाश आश्रम की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकली गई। इसमें राधा-कृष्ण, काली, नंदी के स्वरूप में बच्चे नृत्य कर लोगों का मन मोह रहे थे। शोभायात्रा का पुन: अपने क्षेत्र में पहुंचकर समापन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। सत्यगिरी महाराज, लज्जाराम आश्रम, सेवाआश्रम, शीतलता आश्रम, सगरपुरी आदि मौजूद रहे। सनकादेश्वर महाकाल मंदिर से महंत अर्चना दीक्षित की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। अमैयापुर क्षेत्र में अखंड हरिनाम से कीर्तन 24 घंटे तक किया गया। हरे रामा हरे कृष्णा के नाम पर यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। अखंड हरिनाम संकीर्तन के समापन के बाद आरती व प्रासाद वितरण हुआ। जगह-जगह भंडारे कर लोग पुण्य कमाते रहे। वैष्णव संप्रदाय के अध्यक्ष बाबा बालकदास महाराज के क्षेत्र में हुए भंडारे में साधु संतों सहित सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भोजपुरी गीतों पर झूमे श्रोता
मेला रामनगरिया में हिंदी, भोजपुरी, लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी ने सांस्कृतिक पंडाल में भोजपुरी गीत सुनाकर लोगों को शनिवार रात को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रामजी का भईरे जन्म, कर यावा रे दर्शनवा, रेलिया बैरिन पिया को लिए जात है, गीत गाकर लोगों का मनमोह लिया। भोजपुरी, बुंदेली लोकगीत गाकर लोगों की तालियां बटोरीं। मालिनी अवस्थी ने लोकगीत के बारे में बताया है कि यह भी एक कला है। गंगा मां के तट पर आकर उन्हें गंगा मइया का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वैदिक क्षेत्र में हुआ कवि सम्मेलन
मेले के वैदिक क्षेत्र में विराट कवि सम्मेलन का डा. हरिदत्त द्विवेदी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। गाजियाबाद से आयीं कवियत्री सुमेधा शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वदेश यादव ने कविता सुनाकर युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा दी। चंद्रदेव शास्त्री ने सभी साहित्य भेंट किया। कवि धर्मेश अविचल, कुशल कुशवाहा, सुनहरी लाल ने कविताएं सुनाईं। प्रमोद यादव, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें