फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण पर बंद रहे मंदिरों के कपाट, हुए विशेष अनुष्ठान

विज्ञापन
सूर्य ग्रहण पड़ने से मठियादेवी मंदिर के बंद कपाट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वर्ष 2019 के आखिरी में गुरुवार को पड़े सूर्यग्रहण का नजारा बेशक दुनिया भर ने देखा हो, मगर यहां नसीब नहीं हुआ। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे शुुरू हुआ ग्रहण 1.36 मिनट पर समाप्त हुआ। ग्रहण का समय साढ़े पांच घंटे रहा। सुबह मंदिरों के कपाट बंद रहे। घरों में भी धार्मिक लोगों ने विशेष अनुष्ठान किए। ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को मंदिरों में साफ-सफाई के बाद संध्या आरती की गई।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के चलते सुबह घरों में भी जल्दी भोजन आदि बन गया। तमाम लोगों ने खाद्य सामग्री पर कुश रखकर पवित्र रखा। तमाम लोगों ने घरों से निकलने से भी परहेज किया। दोपहर 1.36 बजे जब सूर्यग्रहण समाप्त हो गया, तब लोगों का आवागमन बढ़ गया। शाम के वक्त मंदिरों के कपाट खोले गए। मंदिरों की विशेष सफाई हुई। प्रतिमाओं को स्नानादि कराने के बाद वेद मंत्रोच्चार के साथ घंटा-घड़ियाल बजाते हुए आरती की गई। गर्भवती माताओं के लिए भी विशेष पूजन किया गया। पशुपालकों ने गर्भाधान धारण किए पशुओं पर गेरू लगाया। शाम के वक्त सनातन धर्मियों ने भी घरों में साफ-सफाई कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें