फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सॉफ्टवेयर में खराबी आने से सीटी स्कैन मशीन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने से सीटी स्कैन मशीन बंद हो गई। लिहाजा दूरदराज से आए मरीज दिन भर परेशान रहे। हर रोज औसतन 40 सीटी स्कैन होते हैं।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल से सीटी स्कैन की मरीजों को नि:शुल्क सेवा मिल रही है। गुरुवार दोपहर बाद कुछ सीटी स्कैन होने के दौरान ही सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। लिहाजा मशीन को नहीं चलाया जा सका। सीटी स्कैन यूनिट प्रभारी चंदन ने इसकी सूचना लखनऊ मुख्यालय को दी।
शुक्रवार सुबह सॉफ्टवेटर ऑनलाइन सही करने का प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिली। हर रोज आने वाले करीब 40 मरीजों को बैरंग ही लौटना पड़ा। कई गंभीर मरीजों ने रुपये खर्च कर निजी सेंटरों पर सीटी स्कैन कराने पड़े। सीटी स्कैन सेंटर प्रभारी चंदन ने बताया कि मुख्यालय सूचना दी गई है। शनिवार को इंजीनियर आने के लिए कहा गया है। सॉफ्टवेयर सही होने के बाद ही मरीजों को सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


दिन भर जनरेटर से चला काम, परेशान रहे मरीज
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल परिसर के आवासों की जर्जर केबल बदलने के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद जनरेटर से काम चलाया गया। जनरेटर का मरीजों के वार्डों और कई अन्य यूनिटों में कनेक्शन न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही नहीं आवासीय परिसर में भी रह रहे डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स आदि कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें