पुरानी रंजिश में दुकानदार के बेटां को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर
दिया। इन्होंने दुकान में तोड़फोड़ भी की। दुकानदार ने लूटपाट का आरोप
लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर
के बाद भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
मोहल्ला नाला मछरट्ठा
निवासी मनोज दीक्षित की घर के बाहर ही मोबाइल की दुकान है। शनिवार की दोपहर
मोहल्ला हरभगत के कुछ लोग लाठियां लेकर इनकी दुकान पर आ गए। उस समय मनोज
के बेटे प्रांशु और कृष्णा दुकान पर बैठे थे। हमलावर इन्हें गाली देने लगे।
इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की।
दिनदहाड़े घनी
आबादी वाले इलाके में मारपीट और तोड़फोड़ से अफरातफरी मच
गई। किसी ने भी प्रांशु व कृष्णा को बचाने का प्रयास नहीं किया। घटना को
अंजाम देने के बाद हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने जांच पड़ताल की । मनोज ने बताया कि हमलावरों ने दुकान के शीशों
और कंप्यूटर को तोड़ दिया। ये दुकान से 6 मोबाइल और बीसी के 20
हजार रुपये
लूट ले गए। इन्होंने बताया कि कुछ समय पहले फर्रुखाबाद स्टेशन पर साइकिल
ठेका लिया था। उस ठेका को हमलावरों को दे दिया था। इन्होंने इसका पैसा
अभी तक नहीं दिया। तगादा करने पर टरका दिया जाता था। उन्होंने बताया कि 15
फरवरी को भी शराब के नशे में हमलावरों से मारपीट हो गई थी। उसी रंजिश को
लेकर घटना को अंजाम दिया गया।