फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़िया में नगदी-जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये की चोरी

Sat, 28 Mar 2015 11:14 PM IST
न्यूरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सड़िया निवासी अर्जुन सिंह के घर शुक्रवार की रात चोर घुस गए। चोर वहां से 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। उधर गांव संड़ा में संदूक लेकर भाग रहे चोरों की ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। जिस पर चोर संदूक नहर पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव सड़िया निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर छत पर चढ़कर अंदर घुस आए और कमरे के अंदर रखी अलमारी से 15 हजार नगदी, सोने का झूमर, एक जोड़ी झुमकी, सोने की हसनी, नाक का फूल, मांग टीका, चांदी की तगड़ी, जेवरी, बिछुआ समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई।
दूसरी घटना गांव संड़ा में हुई। गांव निवासी नत्थूलाल ने बताया कि घर में पीछे की दीवार की ओर से घुसे चोर कमरे में रखा संदूक चोरी कर ले जाने लगे। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। शोरशराबा होने पर गांव के लोग जुट गए और चोरों का पीछा कर घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर चोर गांव के किनारे नहर के पास संदूक छोड़कर भाग निकले। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कमरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
पीलीभीत। कांशीराम कॉलोनी (ट्रांसपोर्टनगर) निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि वह 25 मार्च को मकान में ताला डालकर बरेली रिश्तेदारी में परिवार समेत गए थे। वापस आए तो चोरी का पता चला।
उन्होंने बताया कि शनिवार जब वह लौटकर आए तो ताला खोलकर मेन दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो सिटकनी अंदर से बंद मिली। इस पर जब वह दीवार कूदकर अंदर गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बताया कि दीवार कूदकर घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये, सोने की चार चूड़ी, हार, चेन, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, चांदी का बिछुआ, चार जोड़ी पायल समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें