फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 25 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने की सूचना पर भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। बाद में मायके व ससुराल पक्ष में समझौता हो गया। जिला हरदोई के कसबा लोनार निवासी रामसागर ने अपनी बहन पिंकी की शादी  थाना मऊदरवाजा के गांव विलावलपुर ढकेलापुर निवासी मुकेश कुमार के साथ 28 फरवरी 2012 को की थी। रामसागर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये और सोने की जंजीर मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी। उसके बहनोई ने जहर दे दिया है। हालत खराब होने पर उसे शहर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत होने पर शव को घर ले आए। पुलिस ने शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी का पोस्टमार्टम डॉक्टर ब्रजेश सिंह, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। उधर, एसओ संजीव राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसलिए रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें