फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ आ रहे शिक्षक नेता को बदमाशों ने लूटा

Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी से पत्नी के साथ लौट रहे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री के साथ मारुति कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


मोहल्ला चांदपुर निवासी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह राजपूत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया शमसाबाद में शिक्षक हैं। नरेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक 26 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह बाइक से पत्नी अशोक लता राजपूत के साथ मैनपुरी से घर लौट रहे थे। वह मैनपुरी में पढ़ रहे अपने पुत्र से मिलने गए थे। डा. ओमप्रकाश स्कूल ऑफ

मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के पास मारुति कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर नरेंद्र सिंह की बाइक रोक ली। तीन बदमाश कार से उतरे। एक बदमाश ने तमंचा लगाकर शिक्षक नेता की पत्नी से सोने की जंजीर, कुंडल लूट लिए। बदमाश कार में बैठकर
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद की ओर भाग खड़े हुए। शिक्षक नेता ने कार का पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। इस पर वह रुक गए। 27 जुलाई को शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी। पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसआई गयाप्रसाद वर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें