फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परचून की दुकानों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थिति दो परचून की दुकानों से चोरों ने हजारों रुपये पार कर दिए और एक परचून की दुकान में चोरी का प्रयास किया। दुकानदारों ने थाने में मामले की तहरीर दी है।        
विज्ञापन


कसबा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी प्रदीप गुप्ता व रिंपल वर्मा की अस्पताल रोड पर आसपास परचून दुकानें हैं। प्रदीप की दुकान के पास ही रोहिला निवासी सुंदर लाल का खोखा है। शुक्रवार देर रात चोर सुंदर लाल के खोखे पर चढ़ कर प्रदीप की दुकान पर चढ़ गए। वहां जीने की दीवार में सेंध लगाकर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोल ली और दुकान से 30 हजार रुपये पार कर दिए।

उन्हीं की छत से चोर पड़ोसी रिंपल वर्मा की दुकान की छत पर पहुंच गए। उनकी छत में लगे जाल से चोर घुस गए। रिंपल ने बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब ढाई हजार की रेजगारी ले गए। इसके बाद चोरों ने जीने से ही पड़ोस के मनोज वर्मा की परचून की दुकान में जाने का प्रयास किया, लेकिन नीचे के दरवाजे में ताला लगा होने से वापस चले गए। प्रदीप व रिंपल ने कोतलावी में मामले की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें