फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों के जेवर व नगदी ले गए चोर

Sat, 22 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती डॉग स्क्वायड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर के बाहर के दरवाजे की कुंडी खोलकर चोर अंदर घुस आए। इसके बाद कमरों में अटैचियों और बक्सों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला अंबेडकर नरकसा निवासी राकेश मिश्रा दूध का काम करते हैं। इसके साथ ही वह घुमना स्थित मिठाई की दुकान पर भी काम करते हैं। शुक्रवार रात राकेश मिश्रा, पत्नी उमा देवी, पुत्र अंबुज के साथ छत पर और कमरे में अंबुज की पत्नी रुचि बच्चे के साथ सो रही थी। रात किसी समय चोर मेन गेट की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों को खोल कर वहां रखी अटैचियों और बक्सों को खोला तथा नगदी और जेवर निकालकर भाग गए। शनिवार सुबह करीब तीन बजे अंबुज नीचे उतरकर आया तो मेन गेट खुला देखकर दंग रह गया। उसने शोर मचाया। शोरशराबा होने पर परिवार के अन्य लोग भी नीचे आ गए। कमरे के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा था। सूचना मिलने पर कादरीगेट चौकी प्रभारी अंगद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल अनूप निगम ने भी जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी मौके पर जाकर छानबीन की। खोजी कुत्ता ऑस्कर ने  सामान की गंध सूंघी और इधर-उधर तक दौड़ा। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। राकेश मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। राकेश मिश्रा ने बताया कि चोर उनके यहां से नगद 1.50 लाख रुपये और झुमकी, पायल, अंगूठी और झाले समेत अन्य जेवर चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें