फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हजारों की नगदी व जेवर चोरी

Mon, 28 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अमलैया आशानंद में घर में घुसकर चोरों ने हजारों की नगदी व जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने फैजबाग चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव अमलैया आशानंद निवासी पप्पू के घर में उनकी बेटियां गुड्डी, शकुंतला और रेखा छत पर सो रही थीं। शनिवार देर रात किसी समय चोर मुख्य गेट की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए।

चोरों ने कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी व जेवर पार कर दिए और भाग गए। सुबह गुड्डी छत से नीचे उतरकर आई तो कमरे में सामान बिखरा देखा। चीख-पुकार सुनकर रेखा और शकुंतला भी आ गईं। घटना की सूचना फैजबाग चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई।
विज्ञापन


पप्पू ने फैजबाग चौकी में तहरीर दी। पप्पू ने बताया कि चोर बक्से में रखी सोने की दो जंजीरें, तीन जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी पायलें और 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में चिलसरा चौकी इंचार्ज वीरपाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें