फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिलाओं समेत 6 घायल

Sun, 28 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ग्राम समाज की जमीन पर नींव खोदने से मना करने पर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी अखिलेश कुमार के घर के पास ग्राम समाज की जमीन है। रविवार को इस जमीन पर रमेश चंद्र यादव नींव खोदने लगे। अखिलेश की भाभी रामायण श्री पत्नी रामवीर ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।

देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस घटना में दोनों पक्ष से रुचि, शशि पत्नी राहुल यादव, रामायणश्री, रामजीत, रीना पत्नी दिनेश और सरला पत्नी रमेश चंद्र घायल हो गए। एक पक्ष से अखिलेश कुमार यादव ने रमेश चंद्र यादव, दिनेश कुमार और अवधेश पुत्रगण रघुवीर सिंह, आलोक कुमार और दूसरे पक्ष से रीना पत्नी दिनेश चंद्र ने अखिलेश कुमार, रामजीत और राहुल कुमार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें