फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मां-बेटे एएसपी के सामने पेश

Sun, 26 Jul 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में कुकर्म के बाद बालक की हत्या में आरोपी मां और बेटे को एएसपी के सामने पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट में पेशी कराकर दोनों को जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि जहां मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान था वहीं हत्यारोपी भी अपने घर का इकलौता है।
विज्ञापन


गांव गोसरपुर निवासी 12 वर्षीय बालक को हरदीप 23 जुलाई को शाम को अपने साथ ले गया था। उसने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के मां-बाप से शिकायत की धमकी देने पर हरदीप ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। शव को घर में ही रखी सरसों की तोरी में छिपा दिया। 24 जुलाई को हत्यारोपी ने मृतक की मां से मोबाइल पर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। तब

पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा किया। बालक का शव खेत से बरामद किया गया। इस मामले में हरदीप और इसकी मां को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसिया के सामने पेश किया। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने बताया कि मरने वाला बालक
विज्ञापन


और आरोपी युवक अपने माता पिता के अकेले पुत्र हैं। आरोपी की मां धनदेवी उर्फ नमिता देवी ने अपने पुत्र के अपराध पर पर्दा डालने के लिए साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया। धनदेवी ने शव को सरसों की तोरी से निकाल कर खेत में गाड़ने का प्रयास किया। इसमें असफल होने पर वह शव को खेत में फेंक कर चली आई थीं।

घटना का खुलासा किए जाने में मोहम्मदाबाद कोतवाल केबी सिंह, एसएसआई रामजीवन यादव, एसआई मनीष यादव, संजय यादव, सिपाही तेज प्रताप सिंह, सहदेव सिंह, राधाकृष्ण, सुनील कुमार एवं एसओजी टीम का सहयोग रहा है। एएसपी ने बताया कि आरोपी मां और बेटे को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें