फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मुह धोने को लेकर किशोर बंदी भिड़े

Wed, 19 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बाल संप्रेक्षण गृह में मारपीट के बाद जांच करने जाते सदर तहसीलदार अशोक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पहले मुह धोने को लेकर मंगलवार की सुबह राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद बाल बंदियों में जमकर मारपीट हो गई। औरैया और इटावा के बाल बंदी दो खेमों में बंट गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक बालबंदी के नाक में चोट आ गई। उसका डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घटना की सूचना पाकर जिले के आलाधिकारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


बताते हैं कि इटावा का रहने वाला किशोर बंदी शौच क्रिया करके मुह धो रहा था। इसी दौरान औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र का किशोर बंदी भी वहां पहुंच गया। उसने पहले मुह धोने की बात कही, जिसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इस दौरान वहां औरैया के किशोर बंदी के सहयोग में शहर कोतवाली फर्रुखाबाद का किशोर बंदी जो कि हत्या के मामले में संप्रेक्षण गृह में बंद है भी आ गया।

देखते ही देखते इटावा और औरैया के किशोर बंदी गालीगलौज के बाद मारपीट करने लगे। घटना की सूचना फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम को दी गई। वह आनन-फानन दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर रमेशचंद्र यादव व याकूतगंज चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर किशोर बंदियों को समझाकर मामला रफा-दफा किया। एसडीएम का कहना है कि एक किशोर बंदी के नाक में चोट लग गई थी, जिसका चिकित्सीय परीक्षण लोहिया अस्पताल में कराया गया है। अब बंदियों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें