फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाते समय किशोर डूबा

Fri, 24 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गंगा नहाते समय किशोर डूब गया। चीखपुकार की आवाज होने पर गोताखोरों ने किशोर को बाहर निकाला। आनन फानन में किशोर को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला मसेनी चौराहा श्याम कोल्ड स्टोरेज निकट निवासी करन (12) पुत्र पप्पू नागर के ममेरे भाई का गुरुवार को अन्नप्रशन कार्यक्रम था। इस पर करन अपने साथी सौरभ समेत पांच बच्चों के साथ पांचाल घाट उत्तरी बंधा की ओर नहाने के लिए शाम करीब 4 बजे गया था। करन अपने साथियों के साथ नहा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर सौरभ शोर मचाने लगा और पंचालघाट चौकी प्रभारी संजय यादव को सूचना दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुला कर करन की खोजबीन करने लगे। कुछ ही देर में करन को बाहर निकाल लिया गया। आनन फानन में ममेरा भाई चंदन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंच गया। यहां पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारी उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के लिए चल दिए।

इस पर करन के अन्य साथी अस्पताल पहुंच गए। यहां पर शव को परिवार के लोग छीनने लगे। इसको लेकर कर्मचारियों का लोगों से विवाद हो गया। उसी समय चौकी प्रभारी भी आ गए। तब तक परिवार के लोग शव को घर ले जा चुके थे। बताया गया कि सौरभ अपने छह भाइयों और बहनों में सबसे छोटा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि नहाते समय करन डूब गया था। परिवार के लोग उसके शव को ले गए। कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें