फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

Sat, 30 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में स्वच्छता रैली में सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता की अलख जगाती शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता रैली निकालकर लोगोें को जागरुक किया गया। रैली के दौरान शिक्षकोें और बच्चों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बढ़पुर में डीपीआरओ ग्रीश चंद्र व बीएसए संदीप चौधरी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने घर बनवाना कितना सुंदर, शौचालय न घर के अंदर आदि नारे लगाकर लोगोें को जागरूक किया।

रैली संसाधन केंद्र से शुरू होकर कलक्ट्रेट तक गई। रैली में खंड शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल, एबीआरसी प्रदीप यादव, विनय प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, संजीव कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं नगर क्षेत्र से निकली रैली का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल ने झंडी दिखाकर किया। रैली के आगे शिक्षिकाओं और बच्चों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, चमन शुक्ला, रेशमा बानो, मनोरमा कनौजिया, प्रीति भारद्वाज, स्मृता यादव, आभा सक्सेना, रचना अवस्थी, रामनिवास, अवधेश कटियार मौजूद रहे।

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार-ब्लॉक समन्वयक केंद्र से कसबा के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली। रैली को बीएसए संदीप चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली कसबे के मुख्य मर्गो पर घूमती हुई पुन: बीआरसी पहुंची। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह, राजेश यादव, सुशील यादव, पुष्पलता राठौर, बीना पांडेय, कदीर अहमद आदि मौजूद रहे।

राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार- पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर से स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक महेश चंद्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी, शिशुपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, आशा शर्मा, मिथलेश कुमार पूनम आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें