फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से अश्लील हरकतें करने वाले को जेल

Thu, 09 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सहारनपुर से डकैत गिरफ्तार - फोटो : self
विज्ञापन
छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हो गई है। पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। वहीं इस मामले की लीपापोती की कोशिशों में जुटी रही पुलिस पांच घंटे तक पीड़ित परिवार कोतवाली में बैठाए रही।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीया छात्रा बुधवार को परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। जब वह स्कूल के पास पहुंची उसी समय थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला कटराबूअली निवासी अमन पुत्र चमन उसे मिला। उसने छात्रा को एक मकान में लेकर जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान छात्रा की विडियोक्लिप भी बनवाई। विरोध पर अमन ने अपने साथी मोहल्ला सुनारवाली गली निवासी शिवम, विकास यादव के साथ मिल कर उसे जानमाल की धमकी भी दी।


मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने की जानकारी पर एएसपी अशोक कुमार कोतवाली पहुंचे और पांच घंटे बैठ कर घटना की जानकारी करते है। मामला मीडिया व राजनीतिक गलियारों में पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई। छात्रा का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


यहां डा. कैलाश ने उसका मेडिकल किया। छात्रा के शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए। कोतवाल द्रविड़ सिंह का कहना है कि नामजद दो युवक फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए दबिश दी गई है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि किशोरी के एक युवक से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। अपहरण की बात गलत है। किशोरी अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें