फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी में फंसी चप्पल, ट्रेन से कटे दोनों पैर

Tue, 28 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
train accident
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पार करते समय पटरी में चप्पल फंसने से युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके दोनों पैर कट गए। क्षेत्र के गांव सदरियापुर निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अंजू ने बताया कि उसका भाई संजू पिछले 10 वर्षों से पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू के घर पर नौकरी करता था। लगभग दो माह पहले वह डिप्रेशन में आ गया।
विज्ञापन


इससे उसकी मानसिक स्थित बिगड़ गई। मंगलवार सुबह संजू घर से निकल आया। दोपहर 12 बजे रजीपुर के पास फर्रुखाबाद-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके दोनों पैर कट गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना यूपी 100 और 108 को दी। घायल को सीएचससी भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायल को लोहिया रेफर कर दिया गया। लेकिन डाक्टरों ने घायल को लोहिया अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें