फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के रिश्तेदार ने भाई को चाकू से गोदा

Fri, 11 Aug 2017 11:36 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल धनीराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला हरभगत में गुरुवार की देर रात घर पर आए बहन के रिश्तेदार ने उसके भाई को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के चचेरे भाई संतोष कुमार ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


मोहल्ला हरभगत निवासी धनीराम शर्मा लकड़ी फर्नीचर का काम करता है। गुरुवार की रात घसीराम काम कर घर पर पहुंचा तो कुछ ही समय बाद उसकी बहन जिला कानपुर नगर के कसबा बिल्हौर निवासी नीरज कुमारी पत्नी पिंटू का चचिया ससुर घर पर आ गया। खाना खाने के बाद चचिया ससुर छत पर व धनीराम अपने कमरे में सो गया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसके रिश्तेदार ने घर में रखे चाकू से धनीराम पर कई वार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया। किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर उसने जान बचाई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर नीरज कुमारी भी अपनी ससुराल से मायके आ गई। उसने बताया कि उसके पति पिंटू जयपुर में रहते है। रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण वह घर आई थी और सोमवार को वापस अपनी ससुराल चली गई थी। उसके परिवार के लोग चचिया ससुर से कोई वास्ता नहीं रखते हैं। वह किसी मामले में फरार चल रहा है। घायल धनीराम ने बताया कि रिश्तेदार से उसका कोई विवाद नहीं हुआ था। उधर, चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि रात में खाना खाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद रिश्तेदार ने युवक के ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें