फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिश में सरेबाजार युवक को गोली मारी

Tue, 18 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में घायल से जानकारी करते थाना प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े सरेबाजार युवक को हमलावर ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी बड़े आराम से फरार हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल के चाचा ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना मऊदरवाजा के गांव नगला डाल निवासी सुंदरलाल जाटव (20) पुत्र राजपाल सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे साइकिल से बाजार आया था।
विज्ञापन


वह ढुइंया चौराहा कर्बला रोड स्थित प्रेमकिशोर की दुकान पर सौदा ले रहा था तभी हमलावर उसके पास पहुंचा और तमंचे से सुंदरलाल के सिर पर गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज होते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। इस बीच कुछ साहसी युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचा फिर से लोड कर पकड़ने के लिए आ रहे लोगों पर तान दिया। पीछा करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आई। डॉ. योगेंद्र सिंह ने हालत गंभीर होने पर घायल को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना पर सुंदरलाल के पिता राजपाल और मां शीला देवी के अलावा परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सुंदरलाल की हालत चिंताजनक बताई गई है। घायल के चाचा फूलचंद्र ने गांव के ही किशनपाल जाटव पुत्र रामदास के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार और थाना प्रभारी राजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। गांव जाकर भी घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें