फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग

Sun, 28 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटोः मारे गए लोगों पर ईशनिंदा का आरोप था। - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
नवाबगंज। रात मेें टॉर्च की रोशनी देख टोकने पर बदमाशों ने ग्रामीण को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा पर गांव के लोग एकत्र हो गए। गांव वालों को देख बदमाशों ने फायरिंग की तो ग्रामीणों ने जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग होते ही बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन

  गांव सिरौली निवासी शिवमंगल यादव की करनपुर चौराहे पर बांस बल्ली की दुकान है। इस दुकान को दुकान मालिक ने खाली करा दिया था। शनिवार  रात शिवमंगल दुकान का सामान बाहर रखकर सोया था। रात करीब 11 बजे कुछ लोग वहां से निकले।

चहलकदमी होने पर शिवमंगल ने टोक दिया तो बदमाशों ने उसको पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा पर करनपुर चौराहे के आसपास के लोग वहां आ गए तो बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आई और शिव मंगल को उसके गांव के बाहर सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस जीप जाने के बाद वह जैसे गांव की ओर बढ़ा तो बदमाशों ने उसको दोबारा पकड़ लिया और पीटने लगे।

शिवमंगल की चीख-पुकार पर गांव के लोग लाठी, असलहे लेकर  आए तो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। यह देखकर ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश वहां से भाग गए। इसकी जानकारी थाने में दी गई। एसओ नरेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया कि जांच-पड़ताल में लेनदेन का मामला सामने आया है। बदमाश होने की सूचना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें