फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधरनपुर गांव में मदरसा निर्माण को लेकर दो समुदाय भिड़े, फोर्स तैनात

Sun, 28 Aug 2016 11:10 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
कुमारगंज के उधरनगंज गांव में विवाद के बाद मौके का जायजा लेते एसएसपी व डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम समाज की जमीन पर मदरसा का निर्माण कराने को लेकर कुमारगंज के उधरनपुर गांव में रविवार सुबह दो समुदाय के लोगों में भिड़ंत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष ने पथराव शुरू दिया जिससे एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पीएसी व अतिरिक्त फोर्स ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। कई ग्रामीणों को चोटें आई हैं। 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


उधरनपुर गांव के गाटा संख्या 68 में रास्ता, 59 नवीन परती व गाटा संख्या 63, 64 में गंगा प्रसाद सहित 22 लोगों को प्रशासन ने आवासीय पट्टा दे रखा है। इसी पर गंगा प्रसाद का मकान बन रहा है।

उन्हीं की सहन के पास खाली नवीन परती भूमि पर रविवार को एक समुदाय के लोगों ने मदरसे का निर्माण शुरू करवा दिया। गंगा प्रसाद ने सहन की जमीन अपनी बताते हुए दूसरे वर्ग के लोगों को नींव खोदने से मना किया और सूचना कुमारगंज थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर दोनों पक्षों से कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच एसआई विजय सोनी, सिपाही अखलाक, रमेश पटेल और विजय यादव ने विवाद बढ़ता देख दोनों समुदायों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस पर निर्माण करा रहे एक वर्ग के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में एसआई विजय सोनी का सिर फट गया और तीनों सिपाही भी घायल हो गए। कुछ ही देर में मौके पर एसओ कुमारगंज शैलेन्द्र गिरि फोर्स के साथ पहुंचे, जैसे ही भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया, तभी एक युवक ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

हालांकि, एसओ ने आम के पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। हालात बिगड़ने पर पीएसी के साथ आसपास थानों की फोर्स ने पहुंचकर लाठियां भांजी, तब काम बंद हुआ और भीड़ भाग खड़ी हुई।

सूचना पर डीएम किंजल सिंह व एसएसपी मोहित गुप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में 12 लोगों को हिरासत लिया गया है। डीएम ने ग्राम प्रधान कांशीराम को बुलाया, लेकिन ग्राम प्रधान के सही जवाब न देने पर डीएम ने ग्राम प्रधान को पुलिस हिरासत में सौंप दिया।

सीओ मिल्कीपुर नवीन कुमार नायक के मुताबिक दोनों समुदाय के करीब 12 लोगों पर दंगा भड़काने की कोशिश समेत बलवा, पुलिस पर हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। डीएम ने कहा कि पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है, जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा, उसे बक्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें