थाने में खड़ी चावल भरी इंडिका।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान चौपहिया वाहनों समेत दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 5000 का समन शुल्क वसूला और चावल भरी एक कार को सीज कर दिया है।
फर्रु खाबाद-कन्नौज के वार्डर पर खुदागंज स्थित काली नदी पर बने चेक पोस्ट पर एसओ सुनील यादव ने दलबल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक टवेरा गाड़ी, जिस पर जिला पंचायत सदस्य लिखा था। पुलिस ने गाड़ी को रोककर उस पर लिखा जिला पंचायत सदस्य मिटवा दिया।
इसके साथ टवेरा से 5000 रुपये का शमन शुल्क वसूल कर उसे छोड़ दिया। एसओ ने बताया कि टवेरा क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश अहिरवार की थी। वहीं एक इंडिका जिस पर 25 बोरी चावल लदा हुआ था।
चावल कन्नौज से फर्रुखाबाद जा रहा था। एसओ सुनील यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान कार चालक मुवीन न तो कार के कागज दिखा सका और नही चावल की बोरियों का लेखाजोखा दे सका। इस कारण इंडिका को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल और कार समेत 25 वाहनों का चालान किया गया है।