फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका समेत चार के खिलाफ लूट की रिपोर्ट

Thu, 13 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
court
विज्ञापन
विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में फ्लूड लगाकर हस्ताक्षर करने का विरोध करने पर शिक्षिका ने पुत्र व अन्य लोगों के सहयोग से प्रधानाध्यापक को घेर कर पीटा। रुपये व जेवर लूटने के बाद धमकी दी। इस प्रकरण में कोर्ट ने फतेहगढ़ कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया मोहम्मदाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने विद्यालय मेें तैनात सहायक अध्यापिका सुषमारानी, उनके पुत्र विक्रम सिंह उर्फ विक्की, मसेनी के पास आवास विकास कालोनी निवासी सोहन सिंह, अजय पाल की पत्नी पुष्पांजली के खिलाफ एंटी डकैती अदालत में याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि 17/18 मार्च 2017 को टीचर की गैरहाजिरी रजिस्टर में अंकित की गई थी। तीन अप्रैल को टीचर सुषमा रानी ने रजिस्टर में चुपचाप अनुपस्थिति की जगह फ्लूड लगाकर हस्ताक्षर कर दिए।

उन्होंने विरोध किया तो शिक्षिका ने धमकी दी। आरोप है कि उसी दिन दोपहर में करीब 1:45 बजे जब प्रधानाध्यापक बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर गले से सोने की चेन, पर्स निकाल लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गए। सुनवाई के बाद एंटी डकैती कोर्ट के न्यायाधीश शिव सिंह यादव ने फतेहगढ़ कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें