फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के लिए आया नया ट्रांसफार्मर बेस पर रखने के
दौरान क्रेन के पंजे से छूटकर गिर गया। ट्रांसफार्मर की बुशिंग, फ्यूज सेट
में गड़बड़ी आने से तेल का रिसाव होने लगा। इस पर एसडीओ ने कर्मचारियों को
जमकर फटकार लगाई। जमीन पर गिरे ट्रांसफार्मर को उठवाया गया। इसकी जांच के
लिए मीटर विभाग के अफसरों को बुलवाया गया।
उपकेंद्र का 10 एमवीए का
ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी जगह रविवार को नया ट्रांसफार्मर मंगाया
गया था। पहले पुराने ट्रांसफार्मर को क्रेन से हटाया गया। इसके बाद दोपहर
में नया ट्रांसफार्मर रखा जा रहा था। अचानक क्रेन का पहिया जमीन में धस
गया। इसके पंजे से नया ट्रांसफार्मर छूट कर जमीन पर गिर पड़ा। इससे
ट्रांसफार्मर की बुशिंग और फ्यूज
सेट में खराबी आ गई। जानकारी मिलते ही
एसडीओ राहुल बाबू कटियार उपकेंद्र पर पहुंचे। इन्होंने कर्मचारियों की
फटकार लगाई। क्रेन से ट्रांसफार्मर को सीधा कराया गया। इससे तेल रिसता देख
एसडीओ ंने क्रेन चालक और ठेकेदार की भी क्लास लगा दी। इसके बाद मीटर विभाग
के अफसरों को बुलाया गया। ट्रांसफार्मर के साथ आए कंपनी के लोग
जांच में
जुट गए। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कंपनी के लोग जांच कर रहे हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ट्रांसफार्मर की स्थिति सामने आएगी।
चार दिन से बिजली संकट से जूझ रहे शहरी
ट्रांसफार्मर
खराब होने से शहरी चार दिन से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। नए ट्रांसफार्मर
के गिरने से बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार होता नहीं दिख रहा है। फिर भी
अफसर जल्दी समस्या दूर करने का भरोसा दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने
के कारण मिल्कडेयरी, डिवीजन और फतेहगढ़, बेवर रोड फीडर को शिफ्ट में बिजली
दी जा रही है। उपकेंद्र की
मशीनों के जवाब देने के कारण उपभोक्ताओं को
बिजली देने के लिए बनाया गया रोस्टर भी बेअसर हो गया है। लगभग तीन दर्जन
मोहल्लों में पानी का संकट बना हुआ है।