फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन जा रही छात्रा से बलात्कार

Sat, 12 Aug 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज/कमालगंज। क्षेत्र के एक मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी से गांव के एक युवक ने बलात्कार किया। पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाय सीमा विवाद में उलझी है।थाना क्षेत्र के निवासी महिला ने कमालगंज थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी एक इंटरकॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। वह शनिवार को गंगागंज में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। कोटा गांव के पास एक युवक ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि वह तहरीर लेकर जहानगंज थाने में पहुंची। वहां पुलिस ने घटनास्थल कमालगंज थाना क्षेत्र का बताकर उसे टरका दिया। कमालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें