फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से भतीजे की मौत, बुआ घायल

Thu, 13 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े बुआ व भतीजे को तेज रफ्तार से जा रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, यहां पर भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया। शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव निमऊ निवासी रामसूरत (40) पुत्र रामप्यारे का एक मकान अल्हागंज कस्बे में भी है। रामसूरत की बुआ ईश्वरी देवी पत्नी सियाराम कुछ दिन पहले अल्हागंज आई थी। गुरुवार दोपहर बुआ व भतीजे घर के बाहर खड़े हुए थे। इस बीच तेज रफ्तार कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वे उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। इस दौरान चालक वाहन लेकर भाग गया।  घायलों को आनन फानन में अल्हागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिवार के लोग ले गए। यहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने रामसूरत को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज जारी है। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें