फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से तंग विवाहिता फांसी पर लटकी

Sun, 26 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर महिला को लटका देख ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा और मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


मायके वालों के आने से पहले ही ससुराल वाले फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तहसीलदार ने पंचनामा भर कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भाई ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहल्ला चिलौली निवासी चाट विक्रेता कैलाश बाथम के पुत्र अजय की पत्नी लाली ने शनिवार की रात कमरे में  दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। फंदे पर महिला को लटका देख ससुराल वालों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर नीचे उतारा।
विज्ञापन


देवर राजू ने उसके चाचा श्यामबाबू और भाई ब्रजेश को फोन पर सूचना दी। शनिवार की रात लगभग एक बजे मृतका का पिता हरीराम निवासी जसौरा थाना गुरसहायगंज और अन्य परिजन आ गए। इनके आने से पहले ही पति, देवर, सास और ससुर फरार हो चुके थे।

परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का निरीक्षण करने के बाद तहसीलदार को बुलाकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा श्यामबाबू ने बताया कि एक साल पहले लाली की शादी हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग कर लाली को प्रताड़ित करते थे।

मृतका की बड़ी बहन रेनू ने बताया कि शनिवार की शाम 6 बजे लाली ने फोन कर बताया था कि अजय ने उसे जमकर पीटा है। इस पर उसने लाली को अलीगंज आने के लिए कहा।

कुछ देर बाद ही लाली के मरने की खबर मिली। पिता हरीराम ने पति अजय, ससुर कैलाश बाथम और सास मोहिनी के खिलाफ दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें