फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष को मारी गोली

Mon, 09 Jul 2018 11:42 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
बाइक से घर जाते समय रविवार की रात हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार घायल कर दिया। घटना की सूचना पर स्वाट प्रभारी ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर चौरासी मोहल्ला निवासी पवन मिश्रा (27) हिंदू महासभा के फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही भारतीय युवा मोर्चा में कार्यकर्ता हैं। रविवार की रात पवन मिश्रा बाइक से फतेहगढ़ गए थे। यहां से वह अपने मौसेरे भाई ग्रानगंज मोहल्ला निवासी रोहित अग्निहोत्री के घर पर गए। रात करीब 11.15 बजे पवन मिश्रा बाइक से रखा रोड होकर नगला पाल की ओर से आ रहे थे। दो बाइकों पर सवार पांच हमलावरों ने पवन मिश्रा को रोककर तमंचे से फायर कर दिया। वह मिस हो गया। तमंचा देखकर पवन घबरा कर गिर पड़े। उसी समय दूसरे ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट में जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी फिर से फायर करने वाले थे। इस बीच वाहन की रोशनी देखकर भाग गए।     

पवन मिश्रा ने इसकी सूचना मोबाइल से स्वाट के परिचित सिपाही नवनीत को दी। स्वाट प्रभारी रविंद्रनाथ यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एएसपी त्रिभुवन सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उधर, घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कुछ समय बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारी आ गए। यहां पर इलाज को लेकर परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने मेडिकल सही न करने का आरोप लगाया। इसके बाद घायल को नाला मछरट्ठा स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि हमलावरों में एक आरोपी काफी लंबा था। एक सफेद रंग की बाइक थी। फिलहाल अंधेरा होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाएं। उनका कहना था कि एक व्यक्ति ने इतना कहा कि बहुत बड़ा नेता बनता है। इसके बाद गाली देते हुए फायर कर दिया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें