फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने आ रहे युवक से जहरखुरानी

Sun, 19 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दिल्ली से वोट डालने के लिए आ रहे यात्री को जहरखुरानों ने युवक को रुमाल सुंघाकर नगदी और मोबाइल लूट लिया। यात्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव गाजीपुर निवासी हिमांशु पुत्र रामऔतार दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। विधान सभा चुनाव होने के कारण हिमांशु वोट डालने के लिए रोडवेज बस से अपने गांव आ रहा था। इस बीच रास्ते में बस में सवार जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने हिमांशु से दोस्ती गांठ ली। 
विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों ने उसे चाय पिलाने के लिए दी लेकिन युवक ने चाय नहीं पी। कुछ समय बाद गिरोह के सदस्यों ने उसके मुंह के पास नशीला रुमाल हिला दिया। जिसके कुछ ही देर बाद हिमांशु बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही गिरोह के सदस्य उसके पास से नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

सुबह जब बस फर्रुखाबाद अड्डे पर पहुंची तो चालक ने उसे बस से उतार दिया। सूचना पर पुलिस की गाड़ी युवक को अस्पताल गेट पर छोड़ कर चली गई। अस्पताल कर्मचारियों ने उसे में भर्ती कराया। कुछ समय बाद मां मीरादेवी अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि हिमांशु अपना पहली बार वोट डालने के लिए आ रहा था। उसके पास मोबाइल और करीब सात हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें