क्षेत्र के एक गांव में रविवार को अपने पिता के नलकूप पर खेल रही छह वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पिता के साथ गालीगलौज करके युवक भाग गया। पिता ने मामले की शिकायत जब थाने में की तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा।
नलकूप पर खेल रही बालिका को गांव के ही रनबीर (25) ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर पिता मौके पर पहुंचे तो युवक ने गालीगलौज किया। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अशोकधर पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।