फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में लगाई आग, तीन झोपड़ियां जलीं

Sun, 30 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में हमलावरों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटों ने दो और झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में नगदी व जेवर समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा सोताबहादुरपुर पांचाल घाट निवासी लतीफ मियां जयपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। इनकी पत्नी रोशनजादी बच्चों के साथ मोहल्ले में ही रहती हैं। रोशनजादी के मुताबिक उनकी गांव के ही चंदाबाबू, भूरे और कमल हसन से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात चंदाबाबू ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी।

आग ने पड़ोसी मिंडू और अनवार की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल आदि चलवाकर आग पर काबू पाया। रोशनजादी ने चंदाबाबू, भूरे, कमल हसन की मौखिक
विज्ञापन


शिकायत पांचाल घाट चौकी पुलिस से की। रोशनजादी ने बताया कि आग में 50 हजार की नगदी, 12 बोरी गेहूं और बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए जेवर जल गए। वहीं मिंडू और अनवार ने बताया कि उनका भूसा और घरेलू सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें