फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tue, 29 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी के घर जाने से इनकार करने पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर मौजा मदनपुर में पति ने ससुराल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालियों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव बीलपुर दोहरा निवासी गोविंद जाटव (24) की शादी दो साल पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर मौजा मदनपुर निवासी मन्नेलाल जाटव की पुत्री शोभा से हुई थी। होली पर शोभा मायके आई थी। बीते दिन गोविंद जाटव पत्नी को लेने ससुराल ऊगरपुर मौजा मदनपुर आया।

परिजनों के मुताबिक शोभा ने गोविंद के साथ जाने से मना कर दिया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। सोमवार को गोविंद ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोविंद जाटव के एक दस माह का पुत्र है। मदनपुर चौकी के एसआई शीलेश गौतम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें