फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में हुई थी हुकुम की हत्या

Mon, 10 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप की रखवाली करने के लिए निकले ग्रामीण की हत्या का खुलासा हो गया है। ग्रामीण की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी। टकोरा से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ मृतक की पत्नी और रिश्तेदार प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना शमसाबाद के गांव शेरइया प्रहलादपुर निवासी हुकुम सिंह राजपूत 7 अगस्त को अपने नलकूप की रखवाली करने के लिए घर से बाहर निकला था। इस दौरान हुकुम सिंह की टकोरा से वार कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मुखिया के खेत के पास चकरोड पर मिला था। मृतक के भाई चरन सिंह ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या की वजह

प्रेम प्रसंग मान रही है।  सोमवार को पुलिस ने इस मामले में गांव के ही महेश पुत्र झब्बू सिंह राजपूत और मृतक की पत्नी नीरज कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टकोरा भी बरामद कर लिया।  पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान एएसपी रामभवन चौरसिया ने बताया कि चचेरी बुआ के लड़के महेश से हत्या से तीन महीना पहले हुकुम की पत्नी के
विज्ञापन


अवैध संबंध हो गए थे। दो महीने पहले हुकुम ने दोनों को मकान में एक साथ देख लिया था। इस पर काफी विवाद हुआ था। बाद में नाते रिश्तेदारों ने बीच में पड़ कर मामले को शांत कर दिया था। महेश ने भी माफी मांग ली थी। घटना वाले दिन भी दोपहर के समय महेश और नीरजकुमारी को मकान में देख वह बिगड़ गया। इस बीच महेश ने हुकुम की पत्नी के

साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। शमसाबाद एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि घटना वाले दिन महेश और हुकुम सिंह गांव में ही सुमेर सिंह के यहां दावत खाने गए थे। यहां से लौटने पर महेश फिर से उससे माफी मांगने लगा।  इसके बाद वह पीछे-पीछे चल दिया। हुकुम सिंह ने उसे दोबारा घर न आने की चेतावनी दी। इसके बाद वह नलकूप

की ओर जाने लगा। रास्ते में महेश ने उस पर टकोरा से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह यहां से घर पर आ गया था। एसओ ने बताया कि  दोनों ने घटना को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें