फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री समेत एक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस तमंचा खरीदनेे वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। थाना कमालगंज के गांव कोठा फतेहपुर राव साहब में लंबे समय से अवैध शस्त्र बनाने का धंधा चल रहा है। इसकी जानकारी पर एसओ यतेंद्र यादव
विज्ञापन


ने मुखबिर के बताए मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस मकान के अंदर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति अवैध असलहे बना रहा है।  टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमर सिंह उर्फ बीटू बताया। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो 12 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने असलहों को बनाने के उपकरणों को भी बरामद किया। इसकी जानकारी एसओ ने एसपी दिनेश कुमार पी को दी।

शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन की सभागार में वार्ता के दौरान कहा कि पकड़े गए आरोपी से की गई पूछताछ के बाद उसने जिन लोगों को तमंचे बेंचे हैं उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया कि पकड़ा गया आरोपी पंचायत चुनाव के दौरान बिक्री के लिए असलहे बना रहा था। सूचना पर उसे दबोच लिया गया। टीम को पांच हजार का इनाम दिया गया। एसपी ने अपराधियों को पकड़वाने वालों को इनाम देने की घोषण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें