फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े प्रधान, पूर्व प्रधान में गोलीबारी

Sun, 22 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान रमेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव में मक्का की फसल काटकर खेत को चकरोड में मिलाए जाने के विवाद में प्रधान और पूर्व प्रधान के पक्षों के बीच दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोली लगने से पूर्व प्रधान घायल हो गए। एसपी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कमालुद्दीनपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश सिंह का 15 बीघा खेत दहेलिया गांव में है। इस खेत में मक्का की फसल खड़ी हुई है। प्रधान सुधांशु पाठक के समर्थकों ने रमेश सिंह की कुछ फसल को काटकर खेत चकरोड में मिलाकर मिट्टी डलवाने लगे। इसकी जानकारी पर पूर्व प्रधान रमेश सिंह वहां पर समर्थकों के साथ लाइसेंसी राइफल लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान प्रधान सुधांशु पाठक भी आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी।

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान रमेश सिंह के गर्दन में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। हमलावरों ने पूर्व प्रधान की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब पूर्व प्रधान थाने जा रहे थे तो रास्ते में हमलावरों ने फिर उन्हें घेरने का प्रयास किया। तब वह थाने न जाकर एसपी राजेश कृष्ण के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने प्रधान सुधांशु पाठक समेत हिमांशु पाठक, श्यामजी, बालेश, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, हरदेव, बिल्लू और गांव भमटामऊ निवासी जगपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पूर्व प्रधान ने बताया कि प्रधान ने रंजिश में उनके खेत की फसल काटकर खेत चकरोड में मिला लिया। विरोध करने पर लाइसेंसी बंदूक से उनके ऊपर फायर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, प्रधान सुधांशु पाठक के पक्ष में सपा के कद्दावर नेता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर दबाव बना रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया और छीनी गई राइफल भी थाने में मंगवा ली। इसके साथ दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें