आगरा में तैनात दरोगा को पैतृक गांव आने पर उनके बड़े भाई और भतीजी ने जमीन के विवाद में पीट दिया। बचाने आई पत्नी से भी मारपीट की। दरोगा की पत्नी ने जेठ के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरामनगर मदनपुर निवासी जयपाल सिंह जिला आगरा के ताजपुर थाना में दरोगा के पद पर तैनात हैं। 11 अप्रैल को जयपाल अपने परिवार के साथ गांव के मेले में आया था। यहां पर उसका बड़े भाई जर्मन सिंह यादव से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी।
आरोप है कि इस बीच जर्मन सिंह और उनकी बेटियों ने एकाएक दरोगा जयपाल के साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट होते देखकर उनकी पत्नी अजिता यादव बचार्ने आइं तो उसे भी पीट दिया। गुरुवार को अजिता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा और घटना की एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताया कि उसने जेठ से मकान और खेत में अपना हिस्सा मांगा। इसी से नाराज होकर जेठ ने उनके साथ मारपीट कर दी।