जेल गेट के अंदर पथराव के कारण खड़ा फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बंदियों के किए गए बवाल की सूचना पर एसपी सुभाष सिंह बघेल, प्रभारी जिलाधिकारी एनपी पांडेय, एडीएम आरबी सोनकर, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीओ सिटी आलोक सिंह, सीओ अमृतपुर देवेंद्र सिंह, सीओ कायमगंज के साथ ही कई थाना प्रभारी, पीएसी और पुलिस लाइन का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही जिला औरैया और इटावा का फोर्स भी पहुंचा।