फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने बारातियों व घरातियों को पीटा

Mon, 06 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दहशत में खडे़ बाराती व घराती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंाव लुधैइया में दबंगों ने शादी समारोह में पहुंचकर मनचाहा गाना बजाने व डांस करने की जिद की। ऐसा न करने पर बारातियों व जनातियों को लाठीडंडों से पीटकर घायल कर दिया। इससे गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लुधैइया निवासी अनवर की पुत्री रेशमा का निकाह कासगंज गांव मझोला दरियावगंज निवासी रियासत के पुत्र आशू के साथ तय हुआ था। रविवार को बारात आई थी। शाम 5 बजे बारात चढ़ रही थी।
विज्ञापन


बाराती बैंड की घुनों पर डांस कर रहे थे। तभी गांव के कुछ दबंग युवक पहुंचे और पसंद का गाना बजाने की बात कहने लगे। इस पर वहां मौजूद लड़की पक्ष व बारातियों ने आपत्ति की तो पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दबंगों ने लड़की पक्ष व बारातियों पर लाठी डंडों व ईंट पत्थर से हमला कर दिया।

इससे भगदड़ मच गई। मारपीट में लालू पुत्र अनवर, आस मोहम्मद पुत्र विसराइल, जावेद, आमिर सहित छह लोग घायल हो गए। मारपीट से बचने के लिए लोग इघर उधर भागने लगे। अफरातफरी का माहौल हो गया। विवाह स्थल पर सन्नाटा छा गया। घटना की सूचना पर सीओ नरेश कुमार, कोतवाल दधिबल तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की व लड़का पक्ष को बुलाकर अपनी मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराईं।  कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग भाग निकले हैं। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर कुछ राजनेता दबंगों की ओर से पैरवी करने पहुंच गए। नेताओं के दखल के बाद दोनों पक्षों में ले-देकर समझौता कराने का प्रयास भी चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें