फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी की पत्नी से जेवर लूटे

Wed, 22 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली में मौजूद लूट के शिकार दंपति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने बुधवार दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी और उसकी पत्नी की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा अड़ाकर सोने के जेवर लूट ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एटा थाना जैथरा के गांव ढुमरी निवासी गल्ला आढ़ती अनिल गुप्ता अपनी ससुराल मोहम्मदाबाद जा रहे थे। उसके साथ में उसकी पत्नी प्रीति गुप्ता भी थीं। मोहम्मदाबाद के गांव खजुरी के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने अनिल की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।

इसके बाद लुटेरों ने तमंचे निकालकर तान दिए। एक लुटेरे ने अनिल के तमंचा अड़ाकर जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद महिला के पहने हुए जेवर लूट ले लिए।
विज्ञापन

इस दौरान कार को आता देखकर लुटेरे वहां से भाग गए। इस कारण महिला के सोने की चूड़ियां बच गईं। अनिल ने अपनी ससुराल में फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रीति के पिता मोहम्मदाबाद के आजाद नगर निवासी गल्ला आढ़ती राजबहादुर मौके पर आ गए।

व्यापारी के साथ हुई घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग भी पहुंच गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। अनिल ने पुलिस को तहरीर दी। अनिल ने बताया कि लुटेरे पत्नी से अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, जंजीर लूट ले गए। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

पिछले तीन दिन के अंदर अकेले मोहम्मदाबाद क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को सीधी चुनौती दी है। दो दिन पहले गांव गोसरपुर की रहने वाली महिला सुधा देवी पत्नी रामरतन से कोतवाली के निकट बाइक सवार लुटेरे 50 हजार रुपये लूट ले गए थे। इस घटना का अभी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें