फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई निकला बहन का कातिल

Mon, 05 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder convict - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर में युवती की हत्या उसके भाई ने ही की थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

गांव लोधीपुर निवासी परवेज खान की पुत्री शर्मिला (19) शुक्रवार की रात छत पर कमरे में लेटी थी। रात करीब 1.30 बजे उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता परवेज ने गांव निवासी युवक इंद्रेश पुत्र होतेलाल शाक्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना ने घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच की। जांच पड़ताल में शर्मिला का कातिल उसका भाई हफीज खान निकला। पुलिस ने हफीज की निशान देही पर एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शर्मिला की हत्या में उसके भाई हफीज खान को आरोप बनाया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पड़ोसी फारूख के घर की छत पर जाने को बाहर से जीना है। गांव का युवक इंद्रेश जीने के रास्ते फारूख की छत पर गया। उसकी और फारूख की छत मिली होने के कारण इंद्रेश बहन के कमरे में चला गया। छत पर खटपट की आवाज फारूख ने सुन ली और उसने आकर जानकारी दी। तब वह छत पर बने कमरे में, जिसमें बहन शर्मिला लेटी थी, वहां गया तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी। लात मार कर दरवाजा खोला तो देखा कि बहन शर्मिला के साथ इंद्रेश कमरे में था। उसको पकड़ने का प्रयास किया तो वह छत से कूद कर भाग गया था। शोर शराबा पर पत्नी, माता पिता व अन्य लोग आ गए। एसओ ने बताया कि हफीज घर के नीचे वाले कमरे में आया और तमंचा लेकर छत पर पहुंचने के बाद बहन की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी इंद्रेश के खिलाफ भी अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें