फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर के घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मकान में ताला लगाकर एमआर, शिक्षिका पत्नी के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। पड़ोसी की सूचना पर भाई ने घर पहुंच कर स्थिति देखी और फतेहगढ़ कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दंपति के आने पर चोरी गए सामान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला वनखड़िया निवासी संगीत त्रिपाठी एमआर हैं। इनकी पत्नी समीलता त्रिपाठी शिक्षिका हैं। वह परिवार के साथ नौ जनवरी को वैष्णो देवी दर्शन करने गए हैं। दस जनवरी की रात चारों ने घर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ दिया और अलमारी व बक्से के ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये व जेवर चोरी कर ले गए।

11 जनवरी को सुबह गेट खुला देख पड़ोसी मनोज कुमार द्विवेदी ने संगीत त्रिपाठी के भाई रोहित कुमार त्रिपाठी निवासी वनखड़िया को सूचना दी। उन्होंने भाई के घर पहुंच कर देखा और पुलिस को जानकारी दी। देर रात रोहित ने घटना की तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रोहित ने बताया कि भाई और भाभी को घटना की जानकारी दी गई है। वह अभी लौटे नहीं है। उनके आने पर चोरी गए सामान की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें