फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक जनवारी को पनौली निवासी भरतलाल(50) चंदादेवी(45) कुमारी(44) एक बाइक पर बैठकर पिकनिक मनाने मुक्खा फाल गए थे। घर वापस लौटते समय सायं करीब पांच बजे तीनों की खुटहा गांव में राबर्ट्सगंज मार्ग पर दूसरे बाइक सवार औराही निवासी श्यामलाल(50) से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चार दिन बाद भरतलाल (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। भरतलाल के पुत्र आशीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात श्यामलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें