सोमवार को क्षेत्र के गांव कुअंाखेड़ा निवासी इस्लामुददीन अपनी पत्नी के साथ पृथ्वीदरवाजा स्थित बैंक आफ इंडिया में रुपये निकालने आए थे। इस्लामुददीन ने पत्नी को बैंक के बाहर छोड़ दिया और खुद अंदर चले गए।
इसी बीच एक युवक आया और बाइक में चाबी लगा दी। यह नजारा उसकी पत्नी ने देखा तो भागकर पहुंची और बाइक पकड़ ली। शोर सुनकर बैंक के बाहर जमा भीड़ ने भाग रहे युवक को पीछा करके दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह चुटहिल हो गया। मामले की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को कोतवाली ले गई। पुलिस ने उसका सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया। जहां उसने अपने को जनपद कासगंज के राजा के रामपुर का रहने वाला बताया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।