फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Wed, 16 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए बहनोई को देखने के लिए आ रहे बाइक सवार दंपति को बघार नाला के पास पिकप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कन्नौज थाना तालग्राम के गांव रोहली निवासी अनिल कुमार उर्फ कल्लू सक्सेना (43) के बहनोई मोहम्मदाबाद कस्बा
विज्ञापन


निवासी रितेश कुमार मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इन्हें आवास विकास कालोनी के अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी जानकारी पर अनिल बुधवार की दोपहर पत्नी सरिता के साथ बहनोई को देखने आ रहे थे। बघार नाला के पास सामने से आ रही पिकप से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।  हादसे के बाद पिकप चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे को

देखकर आसपास के लोग आ गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अनिल खेती करता था।  एक अन्य हादसे में जिला हरदोई थाना पाली के गांव उबरी कला निवासी चांद मोहम्मद और पत्नी सोनी बेटी पल्लवी के साथ ससुराल हरदोई जा
विज्ञापन


रहे थे। यह  रूपापुर के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कार की चपेट में कर पल्लवी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के नौगवां

निवासी पवन कुमार बाइक से अपनी रिश्तेदारी में थाना मऊदरवाजा के गांव टड़ा की मढ़ैया गया हुआ था। बुधवार की दोपहर वह वापस घर लौट रहा था। इस बीच मऊदरवाजा इलाके में स्कूली बस की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें