फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर साथियों को छुड़ाया

Sun, 03 Sep 2017 11:49 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
police
विज्ञापन
कायमगंज। विसर्जन यात्रा वाले रास्ते की ओर जाने से रोकने पर गुस्साए दो युवकों व उनके साथियों ने एक दरोगा व दो सिपाहियों के साथ मारपीट कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अभी मामले की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मेंहदीबाग निवासी एक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से रविवार को शिवाजी की मूर्ति की तरफ से टीपी चौराहा की ओर आ रहा था। चौराहे पर तीनों को प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने गणेश विसर्जन यात्रा आने की बात कहकर रोक दिया। इस पर तीनों युवकों का प्रभारी निरीक्षक के साथ विवाद व गाली गलौज होने लगा।

इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही राजवीर व मोम सिंह को बुलाकर तीनों युवकों को कोतवाली ले जाने को कहा। यह सुनकर एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस दो युवकों को लेकर कोतवाली की ओर पैदल जाने लगी। कोतवाली से 10-15 कदम की दूरी पर अचानक दोनों युवकों ने सिपाहियों से मारपीट शुरू कर दी। यह नजारा देख रहे टीपी चौराहे पर खड़े दरोगा अशोक पांडेय मौके पर पहुंचे तो युवकों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इसी बीच युवकों के कई और साथी वहां आ गए।
विज्ञापन


मारपीट के बाद सभी हमलावर दोनों युवकों को साथ लेकर भाग गए। मारपीट के दौरान दरोगा व पुलिस कर्मियों की वर्दी फट गई। बिल्ले सड़क पर गिर गए। बाद में पुलिस ने आसपास छानबीन की पर युवकों का कोई पता नहीं चला। उधर इस संबंध में सीओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों से मारपीट की जानकारी मिली है। आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाएगा। पता चला है कि हमलावरों में एक युवक अधिवक्ता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें