फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच हाथापाई

Tue, 04 Jul 2017 12:18 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेते पुल‌िस अ‌ध‌िकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ईसाइयों के कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल गिराकर कब्जा करने के प्रयास पर समाज के लोगों ने विरोध कर बाउंड्रीवाल बनानी शुरू कर दी। इस पर दूसरे पक्ष से नोकझोंक के साथ ही हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर के बढ़पुर स्थित चर्च के सामने वर्षों पुराना ईसाई समाज का कब्रिस्तान है। रविवार रात इसकी बाउंड्रीवाल को गिरा दिया गया। सोमवार की सुबह पादरी हेराल्ड अभिताब टहलने निकले तो बाउंड्रीवाल को गिरा देखकर सीएनआई चर्च के पादरी कृपाल सिंह को जानकारी दी। देखते ही देखते वहां पर समाज के तमाम लोग एकत्रित हो गए। पादरी कृपाल सिंह ने समाज के लोगों से दीवार बनाने को कहा।

मजदूरों को बुला कर दीवार की मरम्मत हो रही थी, तभी शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी रिटायर्ड दरोगा हरीशचंद्र पाठक अपने बेटे विवेक के साथ वहां आ गए और मजदूरों को काम करने से रोका। इसको लेकर ईसाई समाज और हरिशचंद्र के बीच विवाद होने लगा। बात हाथापाई तक पहुंच गई। पादरी हेराल्ड अभिताब से हाथापाई होने से समाज के लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


समाज के लोगों ने इसकी सूचना बढ़पुर ब्लाक में मौजूद शहर कोतवाल अनूप निगम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फोर्स ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी। हरिशचंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस जमीन का बैनामा कराया था। वह समाधान दिवस और तहसील दिवस में भी जमीन को खाली कराने की मांग कर चुके हैं। उनके पास जमीन के पूरे कागजात हैं।

उधर, सीएनआई चर्च के पादरी कृपाल सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में वह यहां पर आए हैं। दीवार टूटी देखकर जानवर अंदर न जाएं इसलिए उसकी मरम्मत करा रहे थे। समाज के लोगों ने इस संबंध  में एसपी दयानंद मिश्र से मिलकर जानकारी दी। एसपी ने भरोसा दिया कि वह जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे। समाज के लोगों ने आईजी को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें