फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी की 5100 ग्राम की ईंट बरामद

Wed, 11 Jan 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सिपाही की मौत का रहस्त सुलझाने में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान सराफा दुकानदार की लग्जरी कार में चांदी की 5100 ग्राम की ईंट मिली। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने मौके पर जाकर जांच की। सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी महेशचंद्र अग्रवाल की कसबे में सराफा दुकान है। महेशचंद्र बुधवार दोपहर लग्जरी कार से फर्रुखाबाद शहर आ रहे थे। इस दौरान मऊदरवाजा के हथियापुर में उड़नदस्ता प्रभारी मुकेश जायसवाल और दरोगा रवींद्र सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

कायमगंज की ओर से आ रही लग्जरी कार की तलाशी में ली तो कार की सीट के नीचे उन्हें पांच किलो चांदी की ईंट मिली। चांदी की ईंट मिलने की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई। सूचना पर एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह और सीओ सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सराफा दुकानदार से जानकारी की।  
विज्ञापन


दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह चांदी के जेवर लेने के लिए शहर जा रहे हैं। वह चांदी की ईंट को सराफा दुकानदार को देकर उसके बदले में जेवर लेते हैं। इसकी जानकारी अफसरों ने आयकर अधिकारियों को दी। कुछ समय बाद आयकर अधिकारी थाने पहुंच गए। आयकर अधिकारी ने दुकानदार से बरामद चांदी की ईंट के कागजात मांगे।

इसके बाद दुकानदार और अधिकारियों के बीच थाने के एक कमरे में गुप्त वार्ता शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक दुकानदार से पूछताछ की जा रही थी। ईंट का वजन पांच किलो 100 ग्राम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें