रिश्तेदार की मां की जमीन को फर्जी वसीयत से अपने नाम कराने के मामले में प्रापर्टी डीलर रमेश बत्रा और उसके बेटे के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बल्लीवाला के दुर्गा विहार निवासी पवन चोपड़ा ने नेहरू कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नवादा में उसकी मां कमलेश चोपड़ा के नाम जमीन थी। आरोप लगाया कि राजेन्द्र नगर निवासी उनके रिश्तेदार रमेश बत्रा और उसके बेटे सिद्धार्थ ने 2004 में मां के फर्जी हस्ताक्षर से वसीयत तैयार कराकर कई जमीन अपने नाम करा ली। वसीयत में उनके पिता के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पवन चोपड़ा की मां रमेश बत्रा की सगी बुआ बताई गई हैं। दोनों रिश्तेदारों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।