फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए में कनेक्शन काटने पर विद्युत टीम से मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा से सटे गांव दत्तूनगला में चेकिंग के दौरान बिल बकाए में कटा कनेक्शन जुड़ा मिला। विभाग की टीम जुड़े कनेक्शन को काटने लगी तो उपभोक्ता से विवाद हो गया। इसी बीच परिजनों ने विद्युत कर्मचारियों पर हाथापाई कर दी। इस मामले में टीजीटू ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



बिजली विभाग के टीजीटू वीरेंद्र कुमार सरोज लाइनमैनों के साथ मंगलवार शाम गांव दत्तूनगला में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शेर सिंह के घर का बकायेदारी में कटा हुआ कनेक्शन जुड़ा मिला। टीम ने उन्हें टोका तो शेर सिंह के पुत्र भुक्कन व उनके तीन साथी घर से निकले और टीम पर हमलावर हो गए।


गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। टीम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां ग्रामीण पुलिस से भी भिड़ गए। इस पर पुलिस विद्युत टीम के साथ कोतवाली आ गई। कुछ देर बाद शेर सिंह के परिजन भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन



वहां आरोप प्रत्यारोप के बीच काफी देर तक समझौते का प्रयास चला, लेकिन बात नहीं बनी। अवर अभियंता नितिन उपाध्याय की मौजूदगी में टीजीटू ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शेर सिंह के खिलाफ कटे कनेक्शन पर बिजली का उपयोग करने व उनके पुत्र भुक्कन व तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



बकाए में कनेक्शन काटने पर विद्युत टीम से मारपीट

पुलिस से भी भिड़े आरोपी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें